भाजपा के वरिष्ठ नेता शमिक भट्टाचार्य और लॉकेट चटर्जी पहुंचे आसनसोल कुंभ को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर लिया आड़े हाथों:
1 min read
आसनसोल भाजपा के राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य और वरिष्ठ नेत्री लॉकेट चैटर्जी आज आसनसोल में भाजपा के शीतला इलाके में स्थित जिला कार्यालय पहुंचे यहां पर उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं से बात की इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि जिस तरह से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहा है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि आस्था का महाकुंभ चल रहा है ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहा है शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि महाकुंभ को लेकर ममता बनर्जी ने जो बयान दिया है उसके लिए उन्हें पूरे विश्व से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि प्रयागराज में पूरे विश्व से सनातन धर्म के लोग आ रहे हैं और पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं उन्होंने कहा कि आज ममता बनर्जी को अपने ब्राह्मण कन्या होने के बारे में बयान देना पड़ता है जबकि कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि अब से वह ब्राह्मण नहीं है वह मतुआ है वही लॉकेट चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी एक हिंदू होते हुए भी जिस तरह से उन्होंने महाकुंभ को लेकर निंदनीय टिप्पणी की है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि 53 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया है इसके बावजूद ममता बनर्जी ने महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहा इससे साबित होता है कि वह किस तरह से तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अब इससे कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चुनौती देते हुए कहा कि वह हिंदू धर्म को लेकर जिस तरह की टिप्पणी कर रहीं हैं अगर उनमें साहस है तो वह किसी अन्य समुदाय के बारे में इस तरह की टिप्पणी करके दिखाएं उनका जो पारंपरिक वोट बैंक है वह खिसक जाएगा और यही डर उनको सता रहा है जिस वजह से वह इस तरह की बयान बाजी कर रही हैं












