सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन डिपो पाड़ा की तरफ से बुजुर्गों के लिए हुआ रोड रेस का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन डीपु पाड़ा की तरफ से आज बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के लिए एक रोड रेस का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां इस क्षेत्र के तमाम बुजुर्ग व्यक्ति उपस्थित थे आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने इसको रवाना किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह संस्था बुजुर्ग व्यक्तियों को साथ लेकर काम कर रही है और सेवानिवृत्ति के बाद भी जिस तरह से यह बुजुर्ग सक्रिय है उससे काफी उत्साह मिलता है उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है और इसीलिए इस तरह के आयोजन बहुत आवश्यक है।

इस मौके पर बुजुर्गों ने एक किलोमीटर की पदयात्रा की और यहां पर डिपो पाड़ा के अंदर विभिन्न इलाकों की परिक्रमा कर यह पदयात्रा समाप्त हुई। अमरनाथ चटर्जी ने इस रोड रेस में हिस्सा लेने वाले बुजुर्गों की सराहना की।












