दोस्तों पर लगा महिला मित्र के साथ बलात्कार का आरोप भाजपा ने इंसाफ की मांग पर किया रोड जाम:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के इस्माइल इलाके में कुछ युवकों पर वैलेंटाइंस डे के अवसर पर अपनी महिला मित्र के साथ बांकुड़ा के बिहारी नाथ में सामूहिक बलात्कार करने का संगीन आरोप लगा है जानकारी के अनुसार आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं इसी के खिलाफ आज आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट सेंट्रल जोन 1 कार्यालय के सामने रोड जाम किया गया इनका कहना है कि पुलिस द्वारा पहले मामले को दबाने की कोशिश की गई थी लेकिन यह सामने आ चुका है की लड़की के साथ दुराचार हुआ है विधायक ने मांग की के जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। घटना की जानकारी पाकर आसनसोल साउथ थाने की पुलिस प्रभारी कौशिक कुंडू के नेतृत्व में वहां पर पहुंची और उन्होंने विधायक और उनके कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की की इस मामले में पीड़िता को इंसाफ दिलाया जाएगा हालांकि इस दौरान इस विधायक के साथ पुलिस अधिकारियों की तीखी बहस हुई भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस विरोधी नारे लगाए गए और पीड़ीता को इंसाफ दिलाने की मांग की गई












