25 तारीख के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर:
1 min read
25 फ़रवरी को आसनसोल के रवीन्द्र भवन में 106 वार्डों के पार्षद शापथ लेंगे। इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर नितिन सिंघानिया ने पत्रकारों को संबोधित कि आने वाली 25 फ़रवरी को सभी 106वार्डों के पार्षदो को ज़िला परिषद एस अरूण प्रसाद शपथ दिलवाएंगे। इसके उपरांत एक बैठक जोगी जहां मेयर और चेयरमैन चुने जाएंगे । जिला प्रशासन एक बार फिर से नव नियुक्त मेयर और चेयरमैन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा। उन्होंने बताया कि आसनसोल नगर निगम भवन के आशुतोष भवन में ही मेयर डिप्टी मेयर चेयरमैन और सभी एमआईसी के बैठने का इंतजाम किया जाएगा जिस से उनको मिलने आने वालों को सहूलियत हो












