आसनसोल केेे कल्ला इलाके में बने हनुमान मंदिर में हुआ वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान:
1 min read
आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित हनुमान मंदिर में आज वार्षिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति की तरफ से इसका आयोजन किया गया। इस मौक़े पर एक कलश यात्रा निकाली गई जिसमे स्थानीय महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद मंदिर में अष्टनाम हरिनाम संकीर्तन भी हुआ। गुरुवार को हवन और भंडारे के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। बुधवार के धार्मिक अनुष्ठान के मौके पर श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति के तमाम सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।












