आसनसोल में हुई पश्चिम बर्दवान जिले के सबला मेले की शुरुआत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के पोलो मैदान में स्वनिर्भर गोष्ठी मंत्रालय द्वारा पश्चिम बर्दवान जिले के सबला मेले की शुरुआत हुई इस मौके पर यहां मंत्री मलय घटक जिला शासक एस पोन्नाबलम आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी के अलावा विभिन्न विशिष्ट लोग उपस्थित थे यहां दीप प्रज्वलित कर मेले की शुरुआत की गई इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रयास किया है इसीलिए स्वनिर्भर गोष्ठी पर इतना जोर दिया जा रहा है उनके द्वारा जो चीजें बनाई जाती हैं उनको लेकर सबला मेले का आयोजन किया जाता है जहां पर यह महिलाएं उनके द्वारा बनाई गई चीजों के स्टाल लगाती हैं। उन्होंने कहा कि इस मेले में भी स्वनिर्भर गोष्ठी की महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं और 6 फरवरी तक यह मेला चलेगा












