shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

डिजिटल अरेस्ट के मामले में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर थाने की बड़ी कामयाबी नौं गिरफ्तार:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर थाना में आज एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल साउथ थाना इलाके में रहने वाले चंचल बनर्जी द्वारा 16 जनवरी को साइबर थाने में की गई एक शिकायत पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में संवाददाताओं को जानकारी प्रदान की गई अपनी शिकायत में चंचल बनर्जी ने उनके साथ करीब एक करोड़ तीन लाख रुपए की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज की थी उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि 10 जनवरी को दिल्ली के साइबर थाना और दिल्ली सीबीआई अधिकारी बताकर उनके पास एक फोन आया था जिसमें उन्हें यह कहा गया था कि उनके नाम पर एक पार्सल है उस पार्सल में कुछ अवैध सामान है फोन करने वालों ने चंचल बनर्जी को यह कहकर धमकाया था कि उस पार्सल को मंगवाने के लिए उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है ऐसे में इस मामले में वह आरोपी है इस मामले में उनको गिरफ्तार भी किया जा सकता है 16 जनवरी तक उनको लगातार फोन आते रहे और गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे दो बैंक अकाउंट में एक करोड़ तीन लाख रुपए ऐंठ लिए गए। आपको बता दें कि आसनसोल साइबर पुलिस अधिकारियों के लिए डिजिटल अरेस्ट का यह पहला मामला था उन्होंने मामले की तहकीकात शुरू की उन्होंने चंचल के अकाउंट की जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों में देखा की चंचल द्वारा जिस अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं वह सिलीगुड़ी के एक निजी बैंक का अकाउंट है उस अकाउंट में 68 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए हैं पुलिस ने जब उस अकाउंट नंबर का केवाईसी डीटेल्स निकलवाया तो उन्हें एक मोबाइल नंबर का पता चला उस मोबाइल नंबर के लोकेशन की जांच करने पर वह लोकेशन कोलकाता के एक होटल का दिखाया। पुलिस की टीम कोलकाता के उस होटल तक गई और होटल से इस मामले में पहले आरोपी को गिरफ्तार किया गया उससे पूछताछ की गई और कोलकाता से ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस को इस जांच में और दो अकाउंट का पता चला पुलिस ने उन अकाउंट को फ्रिज करवा दिया दूसरी तरफ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की गई और कोलकाता के जगद्दल इलाके से चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया इस तरह इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली। पूछताछ आगे बढ़ी तो साइबर पुलिस को सात और बैंक अकाउंट का पता चला उन्हें भी फ्रिज करवा दिया गया। जब पकड़े गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि इस पूरे गोरख धंधे का मास्टरमाइंड दिल्ली में है साइबर पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई और वहां से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया इस तरह इस मामले में कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है पुलिस का कहना है कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी हेडक्वार्टर अरविंद कुमार आनंद एसीपी साइबर विश्वजीत नस्कर एडीपीसी साइबर सईदुल हॉक आई सी विश्वजीत मुखर्जी ने विश्वास जताया कि बहुत जल्द इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया जाएगा और अगर इसमें और भी लोग शामिल है तो वह भी कानून के शिकंजे में होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page