कार्यकर्ताओं ने मनाया वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासु का जन्मदिन:
1 min read
आसनसोल :टीएमसी के नेता वी शिवदासन दासु के जन्मदिन के मौके पर आसनसोल बाजार इलाके में स्थित जीटी रोड के किनारे टीएमसी पार्टी ऑफिस के सामने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। अपने प्रिय नेता के जन्मदिन को लेकर इनका उत्साह देखते ही बनता था। इन सभी लोगों ने व्ही शिवदासन दासु को बढ़ती दी। इन्होंने दासू के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। इनका कहना था कि दासू एक ऐसे नेता हैं जो कार्यकर्ता की नब्ज़ समझते हैं वह हर कार्यकर्ता को उत्साहित करते हैं । वहीं वी शिवदासन ने उनके जन्मदिन पर आने वाले सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया । उन्होंने बताया कि वह अपने कार्यकता को अपना परिवार मानते हैं । यह कार्यकर्ता ही उनको वह साहस देते हैं जिससे वह आजतक राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने टीएमसी कार्यकताओं को बताया इसी तरह से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के साथ खड़े रहें और उनके हाथों को मजबूत करें












