दुर्गापुर में एटीएम से छेड़छाड़ के आरोप में दो व्यक्ति चढ़े पुलिस के हत्थे:
1 min read


पिछले कुछ समय से शिल्पांचल में एटीएम से चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही थी। इसे देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से तत्परता बढ़ा दी गई थी। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हवाले से बताया जा रहा है कि
एनटीएस पुलिस थाना अंतर्गत हुडको मोड़ विधान नगर के पीएनबी एटीएम से छेड़छाड़ करने और पैसे निकालने के आरोप में रानीगंज के निमचा कोलियरी इलाके के संजय कुमार नोनिया (27 वर्ष) और अमित नोनिया (19 वर्ष) को उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए उपकरणों के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है । पुलिस अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने अन्य एटीएम मशीनों से भी छेड़छाड़ कर नकदी निकालने की बात कबूल की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन्हें दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया जाएगा और चोरी हुए कैश की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड की प्रार्थना की जाएगी ।












