अनीश खान के हत्यारों को सजा देने की मांग पर दानिश अजीज ने की पुलिस अधिकारियों से मुलाकात:
1 min read
एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज ने आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी से मुलाकात की। उन्होने हावड़ा के आमता में छात्र नेता अनीश खान की हत्या का विरोध करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की । दानिश अजीज ने कहा कि जिस तरह से हत्याकारी पुलिस के वेष में आए थे और उसकी हत्या की वह नाकाबिले बर्दाश्त है। उन्होंने कहा की पुलिस के वेष में आकर पुलिस को भी बदनाम करने की साजिश रची गई है। दानिश ने राज्य सत्कार और कानून मंत्री मलय घटक से मांग की कि प्रदेश की इस बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्तिथि को संभालें और इस जघन्य कृत्य के दोषियों को सजा दे । वहीं पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में दानिश द्वारा शराब पिए जाने की रिपोर्ट को दानिश अजीज ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सब जानते हैं की कैसे सच्चाई को छुपाने के लिए मनगढ़ंतपोस्ट मार्टम रिपोर्ट बनाए जाते हैं












