आसनसोल हमदर्द पब्लिक स्कूल की तरफ से वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रेल पार इलाके में स्थित एक ऑडिटोरियम में आसनसोल हमदर्द पब्लिक स्कूल की तरफ से वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जिससे भारत की विविधता को सबके सामने पेश किया गया इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अभिभावक भी यहां पर उपस्थित थे इन बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि हमदर्द पब्लिक स्कूल में सिर्फ बच्चों के शैक्षणिक की योग्यता को बढ़ाने की कोशिश नहीं की जाती उनके सर्वांगीण विकास की कोशिश की जाती है इस वजह से हर साल इस वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इस साल भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यहां पर स्कुल के विद्यार्थियों ने कई प्रोजेक्ट भी बनाए।













