सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से कन्यापुर पॉलिटेक्निक में हुआ जागरूकता कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :27 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है राज्य सरकार की परियोजना सेफ ड्राइव सेव लाइफ के तहत लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है उनसे अनुरोध किया जा रहा है कि वह दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने चार चक्का वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें इसके अलावा अन्य यातायात नियमों का पालन करें नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम के नेतृत्व में कन्यपुर पॉलिटेक्निक में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम और अन्य अधिकारियों ने कन्यपुर पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता हेलमेट लगाने सीट बेल्ट पहनने की जरूरत के बारे में समझाया और राज्य सरकार की यात्री साठी ऐप के बारे में भी जानकारी दी। मोहम्मद अशरफुल इस्लाम ने कहा कि यात्री साथी ऐप एक बहुत अच्छा ऐप है जिसके जरिए लोग सुरक्षित और बेहद कम कीमत पर यातायात कर सकते हैं इस गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और इसके जरिए कोई भी टैक्सी ऑटो या दो पहिया वाहन की बुकिंग कर सकता है इन वाहन चालकों और वहां की सारी जानकारी प्रशासन के पास रहती है इसलिए यह खासकर महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित है












