अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस पर बांग्ला पोक्खो की तरफ से रखी गई कई मांगे:
1 min read
अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के मौके पर आज आसनसोल के रविंद्र भवन के सामने बांग्ला पखो पश्चिम बर्दवान जिला शाखा द्वारा एक पथ सभा का आयोजन किया गया इस मौके पर बांग्ला पोक्खो के सचिव अक्षय बनर्जी ने कहा कि धीरे-धीरे शिल्पांचल में बांग्ला की अहमियत घटती जा रही है । बांग्ला भाषा को पुनः सम्मान के साथ प्रतिष्ठित करने के लिए बांग्ला पोक्खो संघर्ष करता रहेगा उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के मौके पर एक बार फिर बांग्ला पोक्खो यह शपथ लेता है कि शिल्पाचल सहित पूरे प्रदेश में बांग्ला भाषा को पुनः प्रतिष्ठित करेंगे। उन्होंने आसनसोल में सभी बोर्ड को बांगला में लिखने बांगला भाषा को संरक्षण देने सहित अन्य कई मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की












