छात्र नेता अनीश खान की हत्या के खिलाफ आसनसोल में वाम पंथी छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन:
1 min read
छात्र नेता अनीश खान की हत्या के विरोध में आज आसनसोल में वाम पंथी छात्र संगठनों एस एफ आई और डी वाई एफ आई की तरफ से विक्षोभ दिखाया गया। इन दोनो संगठनों से जुड़े कर्मियों ने अनीश खान की हत्या का पुरजोर विरोध किया और राज्य सरकार और पुलिस से इसके लिए जवाब तलब किया। इनका कहना था कि पुलिस के वेष में आकर कुछ लोगों ने उनको मार डाला यह ना कबीले बर्दाश्त घटना है। एस एफ आई और डी वाई एफ आई के सदस्यों ने मामले की जांच की मांग की और दोषियों को सजा देने की बात उठाई। विदित हो की हावड़ा के आमता में छात्र नेता अनीश खान की हत्या कर दी गई थी। कल कुछ लोग उसके घर में गए थे जिनमे से एक पुलिस के वेष में था। आरोप है की अनीश को छत से धक्का देकर फेंक दिया गया जिस से उनकी मौत हो गई। जिन पर हत्या का आरोप है वह भागने में सफल रहे। अनीश एक समय एनआरसी और सीएए विरोधी आंदोलन से भी जुड़े हुए थे। इसी एफ आई वह डी वाई एफ आई सदस्यों ने ऐसे उभरते छात्र नेता की हत्या का पुरजोर विरोध किया और दोषियों की सजा की मांग की












