shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

द्वारे सरकार शिविर में पहुंचे नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी शिविर में आने वाले लोगों की की सहायता:

1 min read

आसनसोल :राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना द्वारे सरकार का नवां चरण आज से शुरू हो गया है। आज आसनसोल के राहा लेन इलाके में स्थित म्युनिसिपल पार्क में द्वारे सरकार का कैंप लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में आम जनता राज्य सरकार के 37 लाभकारी परियोजनाओं का सीधा फायदा लेने पहुंची यहां पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी खुद मौजूद थे उन्होंने शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं को सुना और जिसको भी परियोजनाओं का लाभ लेने के लिए फॉर्म भरने में असुविधा हो रही थी उनकी मदद की। इस मौके पर यहां 44 नंबर वार्ड टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा के अलावा अन्य टीएमसी कार्यकर्ता मौजूद थे अमरनाथ चटर्जी के निर्देश पर सभी ने शिविर में आने वाले आम जनता की मदद की और उन्हें राज्य सरकार के 37 जन कल्याणकारी परियोजनाओं का सीधा लाभ लेने में मदद की अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि द्वारे सरकार ममता बनर्जी सरकार की एक बहुत बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजना है इसके जरिए राज्य सरकार के विभिन्न दफ्तरों को सीधा जनता की पहुंच के अंदर ले आया गया है जिस काम के लिए आम जनता को पहले सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे आज वही काम उनके मोहल्ले में सरकारी कर्मचारी खुद कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इस परियोजना को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति भी मिल चुकी है और जिस तरह से लोग बड़ी संख्या में इस शिविर में आ रहे हैं उससे यह साबित होता है कि यह परियोजना ममता बनर्जी सरकार की कितनी बड़ी परियोजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page