आसनसोल के ईएसआई हॉस्पिटल में मंत्री मलय घटक ने किया नई सुविधाओं का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के ईएसआई हॉस्पिटल में आज राज्य के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक ने नए मेडिकल इक्विपमेंट और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया इस मौके पर यहां ईएसआई हॉस्पिटल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर अतनु भद्र सहित तमाम डॉक्टर और मेडिकल और नॉन मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे। यहां पर अपना वक्तव्य रखते हुए मलय घटक ने कहा कि 2011 से पहले ईएसआई हॉस्पिटल की हालत ऐसी नहीं थी लेकिन ममता बनर्जी के नेतृत्व में ईएसआई हॉस्पिटल का कायाकल्प हो चुका है और अब यहां पर पंजीकृत मरीजों की संख्या लाखों में पहुंच चुकी है इसकी वजह यह है कि यहां पर जो सेवाएं दे जाती है वह उच्च स्तरीय है। इसके साथ ही आज ई एस आई हॉस्पिटल में नर्सिंग कॉलेज में एक नए ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह ने कहा कि मलय घटक के नेतृत्व में जिस तरह से ईएसआई हॉस्पिटल का विकास हो रहा है वह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है उन्होंने कहासे कि 8 लाख की लागत स्यों ऑडिटोरियम को तैयार किया गया है इसके अलावा पानी की कमी को पूरा करने के लिए भी पानी को स्वच्छ करने के लिए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है इन सब सुविधाओं की वजह से ईएसआई हॉस्पिटल आज चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है इस नए ऑडिटोरियम में 200 लोग बैठकर किसी समारोह का आनंद उठा सकते हैं। आज जिस नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया उसमें पी एच ई विभाग के सहयोग से ई एस आई हॉस्पिटल परिसर के एक कुएं से रोजाना 5 हजार लीटर पानी को स्वच्छ किया जा सकता है । उम्मीद की जा रही है कि इससे हॉस्पिटल और नर्सिंग कॉलेज में पानी की किल्लत कम होगी।












