भाजपा नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी के नेतृत्व में पानी की समस्या को लेकर कुल्टी बोरो कार्यालय को ज्ञापन:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी इलाके के लोग पिछले लंबे समय से पानी की समस्या से पीड़ित है आज भारतीय जनता पार्टी की पार्षद और आसनसोल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी के नेतृत्व में कुल्टी बोरो कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए चैताली तिवारी ने कहा कि कुल्टी इलाके में लोग पानी की समस्या से पीड़ित है यहां पर पिछले नगर निगम बोर्ड द्वारा पानी की समस्या का 70% निदान कर दिया गया था लेकिन फिर भी 30% समस्या अभी भी बाकी है लेकिन वर्तमान नगर निगम बोर्ड उस 30% समस्या को भी सुलझा नहीं पा रही है इसी वजह से आज यहां पर भाजपा की तरफ से ज्ञापन सौंपा गया उन्होंने कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि नगर निगम की तरफ से कुल्टी के लोगों के पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा अन्यथा भाजपा की तरफ से बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा












