44 नंबर वार्ड पार्षद तथा नगर निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी के तत्वावधान में आज आसनसोल बाजार के अंदर स्थित नई धर्मशाला में 44 नंबर वार्ड टीएमसी की तरफ से वार्ड अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया इस स्वास्थ्य जांच शिविर में नगर निगम की आशा कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की यहां पर ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर सहित विभिन्न प्रकार की जांच की गई इस मौके पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा इस प्रदेश के लोगों के भलाई के बारे में सोचती रहती हैं और उन्होंने ही टीएमसी के हर एक नेता और कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दी है कि वह समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करते रहे ताकि लोगों के स्वास्थ्य के ऊपर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े आज यहां पर विशेषज्ञों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।












