विधान उपाध्याय ने बाराबनी में विधायक कप लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन:
1 min read
बाराबनी :नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन से बाराबनी में विधायक विधान उपाध्याय द्वारा विधायक कप लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। यह प्रतियोगिता अगले आठ दिनों तक चलेगी जिसमें बारह टीमें हिस्सा ले रही हैं आज उद्घाटन समारोह के दौरान विधान उपाध्याय ने खुद बल्लेबाजी की इस मौके पर यहां डिप्टी मेयर वसीम उल हक बाराबनी थाना प्रभारी दिव्येंदु मुखर्जी बाराबनी टीएमसी अध्यक्ष असित सिंह सहित तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे बाराबनी ब्लाक टीएमसी द्वारा इस प्रतियोगिता का संचालन किया जाएगा इस मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि स्थानीय टीएमसी नेतृत्व द्वारा बेहद सराहनीय ढंग से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है यह प्रतियोगिता 8 दिनों तक चलेगी 31 जनवरी को होने वाले फाइनल मुकाबले के दौरान एक फिल्मी सितारे को आमंत्रित किया जाएगा












