नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बाराबनी में बाराबनी पंचायत समिति द्वारा वस्त्र वितरण:
1 min read
बाराबनी :बाराबनी ब्लाक प्रशासन और बाराबनी पंचायत समिति की तरफ से आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 6000 महिलाओं पुरुषों और बच्चों को वस्त्र प्रदान किया गया इस दौरान यहां पर बाराबनी के विधायक और आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थे उनके अलावा आसनसोल नगर निगम के डिप्टी वसीमूल हक बाराबनी थाना प्रभारी दिव्येंदु मुखर्जी बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह सहित अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे। इस मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ रहने के लिए टीएमसी के हर कार्यकर्ता को हिदायत दी है इसी को ध्यान में रखते हुए आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के शुभ अवसर पर यह कार्यक्रम किया गया












