shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार के नेतृत्व में हुआ सभा का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :केंद्र सरकार पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा राज्य सरकार को वंचित करने और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज 84 नंबर वार्ड के पार्षद और बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार के नेतृत्व में इस्माइल इलाके में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां डॉक्टर देवाशीष सरकार के अलावा बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर डॉक्टर देवाशीष सरकार ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकार को वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आज आवास योजना मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं में पैसा रोक रही है। वहीं केंद्र सरकार पर टैक्स के मामले में भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि आज पठन पाठन सामग्री पर 18 प्रतिशत जी एस टी लगती है जबकि हीरे के गहनों पर ढाई प्रतिशत जी एस टी लगती है। वहीं उन्होंने आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल पर भी आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने पिछले 4 सालों में सिर्फ 24 लाख रुपए खर्च किए हैं जबकि आसनसोल नगर निगम और आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने 6 करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने सरकारी संस्थान डीवीसी और मैथन डैम प्रबंधन पर आरोप लगाया कि राजनीतिक विद्वेष के चलते आसनसोल के पानी को रोका गया है जिससे आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 84 नंबर वार्ड में पानी की किल्लत देखी जा रही है। उन्होंने दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल को चुनौती देते हुए कहा कि वह अगर इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों का भला चाहती हैं तो वह इन केंद्रीय संस्थानों से बात करें।उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जो बोलती हैं वह करती हैं इसका सबूत है कि लोगों को आवास योजना का पैसा मिलने लगा है। डॉक्टर देवाशीष सरकार ने कहा कि 2026 का चुनाव सिर्फ एक सरकार बनाने का चुनाव नहीं है यह चुनाव लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page