पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज ने कोलकाता में ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी के सामने वक्फ संशोधन बिल 2024 का किया विरोध:
1 min read
कोलकाता :पश्चिम बंगाल राज्य ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की तरफ से पश्चिम बंगाल प्रदेश के एआईएमआईएम नेता और पश्चिम बर्धमन जिला एआईएमआईएम के अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ वक्फ़ संशोधन बिल 2024 विषय पर ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी या जेपीसी को एक ज्ञापन सौंपा और इस संशोधन बिल की पुरजोर मुखालफत की। यह बैठक कोलकाता के एक निजी होटल में हुई थी जहां पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी उपस्थित थे उनके सामने दानिश अजीज ने वक्फ़ संशोधन बिल 2024 की कमियों को उजागर करते हुए अपना वक्तव्य रखा और इसे असंवैधानिक करार दिया इस मौके पर संगठन के पश्चिम बंगाल राज्य कोर कमेटी के सदस्य इमरान सोलंकी पश्चिम बंगाल राज्य एआईएमआईएम नेता रियाज अहमद उत्तर बंगाल क्षेत्र एआईएमआईएम समिति के महासचिव और असदुल शेख सहित कई राज्यनेता और प्रतिनिधि उपस्थित थे












