पीएचई का पाइपलाइन बिछाने के क्रम में हादसा चार श्रमिक घायल 2 की मौत:
1 min read
सालानपुर :सालानपुर के डालमिया इलाके में पाइपलाइन का काम कर रहे श्रमिक दुर्घटना का शिकार हो गए मिट्टी के नीचे दबने से यह दुर्घटना घटी। इस दुर्घटना में रजक शेख रोहित शेख उद्दीन समसुल शेख और नितेश पासवान घायल हुए। इनमें से तीन श्रमिक झारखंड के पाकुड़ के रहने वाले हैं जबकि एक आसनसोल का निवासी है। स्थानीय लोगों और अन्य श्रमिकों की सहायता से उनको मिट्टी के नीचे से निकाला गया घटना की खबर पाकर सालानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो श्रमिकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह दुर्घटना सालानपुर थाना अंतर्गत डालमिया कोलियरी इलाके में घटी। वहां पर रेल साइडिंग रास्ते के किनारे राज्य सरकार के पीएचई पाइपलाइन का काम चल रहा था वहां पर पाइप लाइन बिछाया जा रहा था जिस वजह से मिट्टी खोद कर किनारे रखा गया था अचानक वह मिट्टी धस गई जिसकी चपेट में यह श्रमिक आ गए स्थानीय लोगों की मदद से श्रमिकों को बचाने की कोशिश शुरू की गई लेकिन उनको बचाना संभव नहीं हो रहा था दूसरे श्रमिकों द्वारा किसी तरह से कुदाल का इस्तेमाल करके मिट्टी हटाने की कोशिश की जा रही थी उसके उपरांत जेसीबी से मिट्टी काटने की कोशिश की गई लेकिन स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे श्रमिकों को और खतरा हो सकता है आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद चार श्रमिकों को मिट्टी के नीचे से निकाला गया।












