shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर होगा मैराथन का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के आश्रम मोड़ इलाके में स्थित एक निजी होटल में आज आसनसोल चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से एक प्रेस मिट की गई। इस मौके पर चेंबर के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सचिव विनोद गुप्ता जनरल सेक्रेटरी सचिन राय वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सिंह कीर मनोज साहा उज्ज्वल राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती यानी 23 जनवरी को चैंबर की तरफ से शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी तथा समाजसेवी सुब्रतो चैटर्जी उर्फ बुलू चैटर्जी की याद में आयोजित होने वाले मैराथन की जानकारी दी। यह मैराथन साढ़े पांच किलोमीटर की होगी।

इस मैराथन का नाम रन फॉर हेल्दी लाइफ़स्टाइल रखा गया है। यह मैराथन भगत सिंह मोड़ से लेकर पी सी चैटर्जी मार्केट तक होगी। इन्होंने बताया कि 23 तारीख को इस मैराथन का आयोजन किया जाएगा और इसमें अब तक 300 के आसपास प्रतिभागियों ने अपने नाम का पंजीकरण कर लिया है उन्होंने कहा कि इस मैराथन में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है इसके अलावा उस दिन ऑन द स्पॉट पंजीकरण भी होगा। चेंबर के पदाधिकारीयों ने बताया कि इस मैराथन का आयोजन आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से पहली बार किया जा रहा है और यह उनके दिवंगत साथी बुलु चटर्जी की याद में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैराथन को दो विभागों में बांटा गया है एक 17 वर्ष तक का विभाग और दूसरा विभाग 17 वर्ष से लेकर ऊपर के आयु वर्ग के लिए विभाग उन्होंने कहा कि 17 वर्ष तक के विभाग में विभिन्न स्कूलों के बच्चों को भी शामिल किया जा रहा है इसके अलावा महिलाएं और पुरुष के अलग-अलग विभाग है यानी कुल चार विभागों में इस मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

धावकों की सुरक्षा को देखते हुए हर प्रकार की प्रशासनिक व्यवस्था का इंतजाम रहेगा प्रशासन की तरफ से अनुमति भी ले ली गई है और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस भी रहेंगे उन्होंने कहा कि 23 जनवरी एक बहुत बड़ा दिन है देश के महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन है उस दिन को और यादगार बनाने के लिए और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वर्गीय बुलु चटर्जी की याद में इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page