आखिरकार रानीगंज पंजाबी मोड़ फांड़ी को मिला स्थाई कार्यालय:
1 min read
रानीगंज :इतने दिनों तक रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी पुलिस कार्यालय एक अस्थाई भवन से संचालित होता था लंबे समय से यह कोशिश की जा रही थी कि इसे एक स्थाई जगह पर स्थानांतरित किया जाए 2020 से ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से प्रयास शुरू किया गया था आखिरकार आज रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी को एक स्थाई ठिकाना मिल गया वर्तमान में रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी का कार्यालय जहां पर है उसके ठीक सामने इसे स्थानांतरित किया गया आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने आज इस कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया उन्होंने नए कार्यालय की शिलापट्ट का भी अनावरण किया इस दौरान यहां डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास एसीपी सेंट्रल 1 विश्वजीत हालदार एसीपी सेंट्रल टू विमान मिर्धा एसीपी हीरापुर इप्शिता दत्ता रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता उपस्थित थे। इसके अलावा अंडाल थाने के प्रभारी मेघनाथ मंडल बाराबनी थाना के प्रभारी दिव्येंदु मुखर्जी जमुरिया थाना प्रभारी सोमेंद्रनाथ ठाकुर आसनसोल नॉर्थ थाना प्रभारी अमित हालदार और रानीगंज थाना अंतर्गत विभिन्न फांड़ियों के प्रभारी भी मौजूद थे इस मौके पर सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि रानीगंज का पंजाबी मोड़ फांड़ी एक बहुत महत्वपूर्ण पुलिस चौकी है अब तक स्थाई कार्यालय ना होने की वजह से कुछ परेशानियां आ रही थी लेकिन अब स्थाई कार्यालय बन जाने से कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में और सुविधा होगी












