कुल्टी के चलबलपुर से संभल हिरण के सिंह और पैंगोलिन की शल्क के साथ दो गिरफ्तार:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी के चलबलपुर इलाके से दो व्यक्तियों को संभल हिरण के सिंह के टुकड़े और पैंगोलिन की शल्क के साथ गिरफ्तार किया गया। इस बारे में आसनसोल टेरिटोरियल रेंज की रेंज ऑफिसर तमालिका चंद ने बताया कि वन विभाग को एक गुप्त सूचना मिली की कुल्टी के चलबलपुर इलाके के एक निजी मैरिज हॉल में झारखंड से आए दो व्यक्ति संभल हिरण के सिंह के टुकड़े और पैंगोलिन की शल्क लेकर आए हैं संभवत वह आसनसोल में किसी को बेचने के लिए आए थे जैसे ही खबर मिली दबिश डाली गई और इन दोनों व्यक्तियों को हिरण के सिंह और पैंगोलिन की शल्क के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ही झारखंड के रहने वाले हैं उनका नाम है सुकुमार बावरी और गणेश प्रसाद संभवत वह आसनसोल में किसी खरीदार को यह सामग्रियां बेचने आए थे लेकिन वन विभाग को पहले से खबर मिली और प्रशासन का सहयोग लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को आज आसनसोल अदालत में पेश किया गया












