आद्रा मंडल में संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों का विनियमन:
1 min readआसनसोल :दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 13.01.2025 (सोमवार) से 19.01.2025 (रविवार) एक सप्ताह तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के निष्पादन हेतु निम्नलिखित ट्रेनों को निम्नानुसार विनियमित किया जाएगा:
*रद्दकरण :*
68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू की 13.01.2025 और 18.01.2025 को होने वाली यात्रा यात्रा रद्द रहेगी।
*संक्षिप्त समापन :*
68056/68060 टाटा-आसनसोल-बाराभूम मेमू 13.01.2025 और 16.01.2025 से 18.01.2025 तक की यात्रा आद्रा में संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी। फलत: आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
63594/03593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 16.01.2025 और 19.01.2025 की यात्रा आद्रा में संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी। फलत: आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।












