आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के 25वें स्थापना दिवस पर हुआ भव्य समारोह का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल ने अपना 25वां स्थापना दिवस भव्य समारोह के साथ मनाया। यह अवसर पुरानी यादों और प्रेरणा से गूंज उठा। पार्बती एजुकेशनल सोसाइटी,के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कई सम्मानित अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरूआत पार्वती एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन और संस्थापक सचिन राय के संभाषण के साथ हुई इसके अलावा यहां संस्था की डायरेक्टर और सह संस्थापक मीता राय एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव राय एसोसिएट डायरेक्टर शिल्पा सरकार राय ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम में आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने भी अपने वक्तव्य से उपस्थित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को जीवन जीने की राह में मार्गदर्शन दिया।

इस मौके पर काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट के डायरेक्टर कैलाश मंडल काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अशोक तिवारी क्रीक रिजॉर्ट बोलपुर के भरत घोष भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे स्कूल के प्रिंसिपल राजीव साव ने पिछले 25 वर्षों में स्कूल की उपलब्धियों को सबके सामने प्रस्तुत किया स्कूल के उन पूर्व विद्यार्थियों को चेयरमैन तथा डायरेक्टर सचिन राय द्वारा सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने-अपने जीवन में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। यहां पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए इस मौके पर सचिन राय ने आगामी वर्षों के लिए स्कूल की परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्कूल और स्कूल के विद्यार्थियों के विकास को लेकर कई नई घोषणाएं की।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए एग्जिबिशन का भी प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर स्कूल द्वारा स्कूल के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया जो अब विभिन्न आईआईटी टॉप मैनेजमेंट और मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं कार्यक्रम का अंत स्कूल के 25 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए किया गया। कार्यक्रम के अंत में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव राय ने वोट आफ थैंक्स पेश किया और सबसे आखिर में राष्ट्रगीत गया गया












