स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विवेकानंद समिति द्वारा हुआ कई कार्यक्रमों का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज विवेकानंद समिति की तरफ से आसनसोल के राहा लेन स्थित म्युनिसिपल पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस बारे में जानकारी देते हुए विवेकानंद समिति के अध्यक्ष अशोक राय ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज विवेकानंद समिति की तरफ से प्रभात फेरी निकाली गई थी उसके उपरांत म्युनिसिपल पार्क में बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया इसके साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया गया वहीं यज्ञ का भी आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि इससे पहले विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था अशोक राय ने बताया कि विवेकानंद समिति लंबे समय से विवेकानंद जयंती के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है और भविष्य में भी करते रहे की ताकि लोगों को खास कर नई पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के जीवन और कार्यों के बारे में जानकारी मिलती रहे














