shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल के 25 साल पूरे होने पर स्कूल प्रबंधन की तरफ से किया गया संवाददाता सम्मेलन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल प्रबंधन की तरफ से आज एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां स्कूल के फाउंडर चेयरमैन सचिन राय डायरेक्टर मीता राय एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव राय स्कूल के प्रिंसिपल राजीव साव वाइस प्रिंसिपल सत्यजीत दां ने मीडिया को संबोधित किया। इस मौके पर सचिन राय ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल का 25वां स्थापना दिवस भी है।

आज से 25 साल पहले स्कूल की शुरुआत हुई थी जब सिर्फ 35 छात्रों के साथ सफर शुरू हुआ था देखते ही देखते आज स्कूल की दो शाखाएं खुल गई हैं और कुल मिलाकर 3500 विद्यार्थी स्कूल में पढ़ रहे हैं उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से स्कूल ने काफी प्रगति की है और इसका पूरा श्रेय स्कूल प्रिंसिपल वाइस प्रिंसिपल सहित सभी कर्मचारियों को जाता है जिन्होंने लगातार मेहनत की है और स्कूल को इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि स्कूल की शुरुआत जब हुई थी तब मीता राय और उन्होंने एक सपना देखा था कि ऐसा शिक्षण प्रतिष्ठान बने जहां पर बच्चों को उच्च गुणवत्ता संपन्न शिक्षा के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित किया जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल का परिचालन किया जाता है और अब उनके बेटे और स्कूल के एक्सेक्युटीव डायरेक्टर गौरव राय भी उनके इस प्रयास को आगे बढ़ाने में हाथ बंटा रहे हैं।

वहीं स्कूल की डायरेक्टर मीता राय ने कहा कि आज से 25 साल पहले जब स्कूल की शुरुआत हुई थी तब सिर्फ 35 विद्यार्थी थे लेकिन धीरे-धीरे स्कूल ने प्रगति की और स्कूल के सभी कर्मचारी और इस क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिलने से स्कूल आज इस मुकाम तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि स्कूल को यहां तक पहुंचाने में सबसे ज्यादा मेहनत स्कूल के प्रिंसिपल वाइस प्रिंसिपल सहित सभी कर्मचारियों ने की है और उनको पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में उन्होंने अपने पति सचिन राय के साथ जो सपना देखा था कि स्कूल में केजी से पीजी तक की शिक्षा दी जा सकेगी वह पूरा होगा वहीं स्कूल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव राय ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में स्कूल ने एक बहुत छोटी शुरुआत से बहुत लंबा सफर तय किया है लेकिन आगे और भी रास्ते हैं जिन पर चलकर नई-नई मंजिलों को हासिल करना है उन्होंने कहा कि एक क्रिकेट अकादमी खोला जाएगा जिसमें बीसीसीआई के ग्रेड 2 कोच बच्चों को कोचिंग देंगे इसके साथ ही यहां पर एक अत्याधुनिक लैबोरेट्री खोला जाएगा । अभी स्कूल में जो स्विमिंग पूल है वह पर्याप्त नहीं है एक और बड़ा स्विमिंग पूल बनाया जाएगा इसके साथ ही पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज पर भी जोर दिया जाएगा ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके और उनके अंदर जो भी प्रतिभा है उसको उजागर किया जा सके ताकि वह आगे चलकर देश और राष्ट्र की सेवा कर सकें।

वही स्कूल के प्रिंसिपल राजीव साव वाईस प्रिंसिपल सत्यजीत दां ने कहा कि जिस तरह से सचिन राय मीता राय और अब गौरव राय बच्चों की शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज को बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं उससे उन्हें इस बात पर गर्व महसूस होता है कि वह इस शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि स्कूल और स्कूल के बच्चों के विकास को लेकर अगर उनके मन में कोई भी नया आईडिया आता है तो वह स्कूल प्रबंधन से उसे साझा करते हैं और ज्यादातर मौकों पर उसे अमल में भी लाया जाता है। उन्होंने कहा की इससे स्कुल के विकास को आगे ले जाने में उत्साह मिलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page