रानीगंज में आए भाजपा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर किया जमकर प्रहार:
1 min read
रानीगंज :बंगाल विधानसभा में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष सुरेंद्र अधिकारी आज रानीगंज के नूतन एगारा पहुंचे यहां पर वह राम पूजा में सम्मिलित हुए। यहां पर आसनसोल दक्षिण विधायक अग्निमित्रा पाल कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार बप्पा चटर्जी सहित तमाम भाजपा नेता उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में टीएमसी पर जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है वह नया नहीं है बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है बांग्लादेश में हिंदुओं की संख्या लगातार घटती जा रही है और आज हिंदुओं की संख्या इतनी कम हो गई है कि वहां पर उनके लिए आवाज उठाने वाला भी कोई नहीं है उन्होंने मोहम्मद यूनुस की सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि मोहम्मद यूनुस की सरकार में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है लेकिन उनको कोई इंसाफ नहीं मिल रहा है उनकी रक्षा नहीं की जा रही है वहीं उन्होंने पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार पर भी प्रहार करते हुए कहा कि यहां पर भी कमोबेश हालत है वही है यहां पर भी हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता है यहां पर उनको पूजा नहीं करने दिया जाता उनके धार्मिक आस्थाओं के साथ खिलवाड़ किया जाता है लेकिन यहां पर जो सरकार चल रही है वह तुष्टिकरण की राजनीति करती है एक समुदाय विशेष को साथ लेकर चलती है इसके लिए वह हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को भी नजरअंदाज कर देती है उन्होंने पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ समय में कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बांग्लादेश की तरह पश्चिम बंगाल में भी हिंदुओं को उनके धार्मिक आस्थाओं को पूरा करने से रोका जा रहा है लेकिन ममता बनर्जी की सरकार पूरी तरह से खामोश है क्योंकि उनको डर है कि अगर वह हिंदुओं के पक्ष में और कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए कार्रवाई करेंगे तो उनके हाथों से वोट बैंक खिसक जाएगा उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में ऐसी हालत हो गई है कि टीएमसी और भ्रष्टाचार पर्यायवाची हो गए हैं जहां पर टीएमसी के नेता है वहीं पर भ्रष्टाचार हो रहा है उन्होंने कहा कि आज बालू हो या कोयला या अन्य कोई अवैध गतिविधि हर एक गतिविधि से टीएमसी के नेताओं के संबंध होने की खबरें आती हैं उन्हें कहा कि पुलिस प्रशासन भी इसमें पूरी तरह से टीएमसी नेताओं का साथ देती है और यह एक ऐसा चक्र है जो राष्ट्रीय संसाधनों की लूट कर रहा है उन्होंने कहा कि आज इस क्षेत्र की नदियों से बालू निकाल निकाल कर नदियों के अस्तित्व को ही संकट में डाल दिया गया है वहीं अवैध रूप से कोयला निकालने की वजह से यह क्षेत्र पूरी तरह से धसान प्रभावित हो चुका है लेकिन टीएमसी नेताओं या राज्य सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और वह हिंदुओं पर इस तरह से अत्याचार को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और ना ही भ्रष्टाचारियों को प्रश्रय देने की टीएमसी की नीति को चलने देगी उन्होंने कहा कि टीएमसी के बड़े नेताओं और उनके साथियों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा नकेल कसी जा रही है और अणुव्रत मंडल सहित कई नेताओं के बैंक अकाउंट तक को सील कर दिया गया है। वही मालदा में टीएमसी नेता की हत्या के बाद टीएमसी के अन्य नेताओं को दी जा रही पुलिस सुरक्षा पर कटाक्ष करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जो सुरक्षा दी जा रही है वह किस लिए प्रदान की जा रही है टीएमसी के एक धड़े के नेता को दूसरे धड़े से सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है उन्होंने कहा कि टीएमसी इस क्षेत्र में भी विभिन्न वोटो में बंट चुकी है चाहे वह मलय घटक का गुट हो विधान उपाध्याय का या नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती का या वी शिवदासन दासु या तापस बनर्जी का टीएमसी कई धड़ों में बंट चुकी है और यही वजह है कि टीएमसी के नेताओं को टीएमसी से ही बचाने के लिए सुरक्षा दी जा रही है














