32 ऑटो चालकों ने थामा कांग्रेस का दामन कांग्रेस ने किया टीएमसी के समापन की शुरुआत का दावा:
1 min read
आसनसोल :आज कांग्रेस की तरफ से शहर के गिरजा मोड इलाके में स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया यहां पर टीएमसी के श्रमिक संगठन से जुड़े 32 ऑटो चालकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया इस मौके पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता शाह आलम ने कहा कि आज अटवाल मोड़ के पास जो ऑटो स्टैंड है उसको 32 ऑटो चालकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। यह इस बात को दिखाता है कि कांग्रेस खत्म नहीं हुआ है 2025 की शुरुआत में जिस तरह टीएमसी के श्रमिक संगठन से जुड़े 32 ऑटो चालकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया यह इस बात का सबूत है कि 2025 खत्म होते-होते इस क्षेत्र से टीएमसी का सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 2021 में जब कांग्रेस पार्टी कार्यालय को मंत्री मलय घटक ने खरीद लिया था तो उन्होंने एक बयान दिया था कि अब इस शिल्पांचल से कांग्रेस समाप्त हो चुकी है लेकिन आज जिस तरह से 32 ऑटो चालकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया इससे यह साबित होता है कि टीएमसी के खात्में की शुरुआत हो चुकी है














