छेड़छाड़ की शिकायत पर बाराबनी थाने की त्वरित कार्रवाई आरोपी को किया चंद घंटों के अंदर गिरफ्तार:
1 min read
बाराबनी :जब से कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना सामने आई है तब से बंगाल में राज्य सरकार की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं.

राज्य सरकार की तरफ से विधानसभा में अपराजिता बिल पास किया गया है जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने में और मजबूती मिलेगी पुलिस प्रशासन को भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से हिदायत दी गई है कि महिला सुरक्षा को लेकर और ज्यादा तत्पर हो इसी का एक उदाहरण कल देखा गया जब बाराबनी थाने में गिरमिट की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई की काशीडांगा के नोनिया पाड़ा के रहने वाले राकेश पासवान ने उनके साथ बदतमीजी की है उनके साथ छेड़खानी की है शिकायत मिलते ही बाराबनी थाने के पुलिस हरकत में आ गई और उन्होंने राकेश पासवान को चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।

महिला की मेडिकल जांच करवाई गई और आरोपी राकेश पासवान को आज जिला अदालत में पेश किया गया












