नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने आसनसोल की सीए उत्तीर्णे दो मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ ने आज आसनसोल की दो मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। शालिनी गुप्ता तथा शिवानी साव ने इस साल ही सीए की परीक्षा पास की थी। आज अमरनाथ चैटर्जी इन दोनों छात्राओं के घर गए और उनको फूलों का गुलदस्ता उपहार और मिठाई देकर उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी। आपको बता दें कि आसनसोल के यादव पाड़ा की शालिनी गुप्ता और पतंजलि मोड़ की रहने वालीं शिवानी साव ने इस साल सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। आज चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी ने उन दोनो को सम्मानित किया और आशीर्वाद दिया कि वह और तरक्की करें तथा इसी तरह अपने परिवार और आसनसोल का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा कहती हैं कि लड़कियों का शिक्षित होना बहुत जरूरी है इसीलिए उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं ताकि छात्राओं को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।












