कुनस्तोरिया इलाके के नॉर्थ सीआरसोल ओसीपी के पास एक बंद पड़े खदान में गिरा एक युवक :
1 min read
आसनसोल: रानीगंज के महावीर कोलियरी के यादव पाड़ा निवासी भीष्म राय आज सुबह जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के कुनस्तोरिया इलाके के नॉर्थ सीआरसोल ओसीपी के पास एक बंद पड़े खदान में गिर गए यह घटना सुबह 4:30 बजे के आसपास हुई घटना की जानकारी मिलते ही जमुरिया थाना और रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंच गई वहां पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची जिस बंद पड़े ओसीपी में भीष्म राय गिरे वह लगभग 130 फीट गहरी है घटना की सूचना पाकर रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव और कोयला खदान श्रमिक तृणमूल ट्रेड यूनियन के स्थानीय नेता लालतू माझी और अन्य स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए रुपेश यादव का कहना है कि यह पूरी तरह से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की लापरवाही की वजह से हुआ है उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों द्वारा भीष्म राय का पीछा किया गया था उनसे बचने के लिए भागने के क्रम में वह कोयला खदान में गिर गए उन्होंने कहा कि इसमें पूरी तरह से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की लापरवाही है जो खदान लंबे समय से बंद पड़ा है उसको अच्छी तरह से भरा क्यों नहीं गया। वही लालटु मांझी ने भी इसके लिए ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत पहले ही रेस्क्यू टीम को खबर दी थी रेस्क्यू टीम बहुत देरी से आई।












