पुस्तक दिवस के अवसर पर आसनसोल बाजार में स्थित लक्ष्मी रानी बालिका विद्यालय में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने किया पुस्तकों का वितरण:
1 min read
आसनसोल :आज पुस्तक दिवस के अवसर पर आसनसोल बाजार में स्थित लक्ष्मी रानी बालिका विद्यालय में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन तथा 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में स्कूल के विद्यार्थियों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया इस मौके पर यहां स्कूल के तमाम शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे अमरनाथ चटर्जी द्वारा बच्चों के बीच यह पुस्तक का वितरण किया गया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज पुस्तक दिवस है इसलिए आज वह इस स्कूल में यहां के विद्यार्थियों के बीच पुस्तक का वितरण करने आए हैं उन्होंने कहा की पुस्तक से बड़ी कोई चीज नहीं होती एक पुस्तक 100 अच्छे दोस्तों के बराबर होता है और आज यहां पर सिलेबस से जुड़ी पुस्तकों का वितरण किया गया

उनको पूरा भरोसा है कि यहां के बच्चे आगे चलकर अपनी जिंदगी में सफल होंगे और यही वजह है कि उनकी शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुस्तक वितरण किया गया












