shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पुरि श्रद्धा के साथ मनाई गई देवाशिष घटक की 18वीं पुण्यतिथि:

1 min read

आसनसोल :आज स्वर्गीय देवाशीष घटक की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आसनसोल के चेलीडंगाल इलाके में स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। देवाशीष घटक फाउंडेशन की तरफ से आज सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया था इसके उपरांत चेलीडंगाल स्थित उनकी प्रतिमा पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी उत्पल सिन्हा महिला टीएमसी नेत्री असीमा चक्रवर्ती सहित कई पार्षद टीएमसी नेता कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। इस दौरान यहां पर रक्तदान शिविर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर नर नारायण सेवा और सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए देवाशीष घटक के भाई और आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने कहा कि आज ही के दिन 18 साल पहले देवाशीष घटक का देहांत हुआ था उस दिन की याद में हर साल इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है उन्होंने कहा कि देवाशीष घटक एक ऐसे इंसान थे जिन्होंने हमेशा लोगों की सेवा के लिए प्रयास किया उन्होंने अपने जीवन के अंतिम सांस तक जरूरतमंदों की भलाई के बारे में सोचा और यही वजह है कि आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर आसनसोल ही नहीं बल्कि जमुरिया यहां तक की दुर्गापुर से भी टीएमसी से जुड़े लोग नेता कार्यकर्ता आए हैं और देवाशिष घटक के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं इसकी वजह यह है कि देवाशिष घटक ने अपने कार्यों से सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली है जो आज भी कायम है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी कई सामाजिक कार्य किए जाएंगे वहीं अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि देवाशीष घटक उनके मित्र थे और राजनीति में उनके सहयोगी थे देवाशिष घटक के साथ वामपंथियों के जमाने में उन्होंने काफी राजनीतिक संघर्ष किया पुलिस प्रशासन और वामपंथियों के अत्याचार को सहन कर आज पार्टी इस जगह पर पहुंची है कि पिछले तीन बार से पूरे बंगाल में लोगों का आशीर्वाद टीएमसी को मिल रहा है इतना ही नहीं आसनसोल और इस क्षेत्र में भी देवाशीष घटक जैसे नेताओं के बलिदान की वजह से ही पार्टी इतनी मजबूत हुई है उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि टीएमसी के हर एक कार्यकर्ता को खासकर नई पीढ़ी को देवाशिष घटक के इतिहास के बारे में पता हो तभी समाज को लेकर देवाशिष घटक द्वारा देखा गया सपना साकार होगा। वही आसनसोल नगर निगम के एक और डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने भी देवाशीष घटक को एक महान नेता बताया उन्होंने कहा कि देवाशीष घटक ने अपने कार्यों से लोगों के दिलों में वह जगह बना ली है कि आज उनकी मृत्यु के 18 साल बाद भी लोग उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं उन्होंने कहा कि देवाशीष घटक जैसे नेताओं के बलिदान और कोशिशें की वजह से ही आज पार्टी इतनी मजबूत हुई है और यह बहुत जरूरी है कि उनके आदर्शों पर चलते हुए संगठन को और मजबूत किया जाए ताकि वह जिस तरह से चाहते थे लोगों की सेवा की जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page