मालदा टाउन और दीघा के बीच स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन:
1 min read
आसनसोल :सर्दियों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मालदा टाउन और दीघा के बीच ट्रेन-ऑन-डिमांड के आधार पर एक स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू की है।
ट्रेन संख्या 03465 मालदा टाउन-दीघा स्पेशल की यात्रा 28.12.2024 (शनिवार) से शुरू होगी, जिसके अतिरिक्त फेरे 04, 11, 18 और 25 जनवरी 2025 (कुल 05 ट्रिप ) को निर्धारित की गई हैं । उक्त ट्रेन मालदा टाउन से 13:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 02:00 बजे दीघा पहुँचेगी।
ट्रेन संख्या 03466 दीघा-मालदा टाउन स्पेशल की यात्रा 29.12.2024 (रविवार) से शुरू होगी, जिसके अतिरिक्त फेरे 05, 12, 19 और 26 जनवरी, 2025 (कुल 05 ट्रिप) को निर्धारित की गई हैं । उक्त ट्रेन दीघा से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 18:30 बजे मालदा टाउन पहुँचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में अंडाल और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी।
उक्त स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच की सुविधा होगी।












