फॉर्चून पार्क के डायरेक्टर चंदन शर्मा सहित जमीन कारोबारी तापस नंदी गिरफ्तार:
1 min read
आसनसोल :राज्य की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के आदेश पर चल रही कार्रवाई मे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस व पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन ने बुधवार को एक बार फिर कार्रवाई की और कोलकाता नई दिल्ली राष्ट्रीय राज्य मार्ग के किनारे सुईडीह मे स्थित फॉर्चून पार्क के डायरेक्टर चंदन शर्मा सहित एक और जमीन कारोबारी तापस नंदी को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी गिरफ़्तारी के बाद पुरे आसनसोल के जमीन माफियाओं मे हड़कंप मच गया है। आसनसोल के कुछ लोगों ने सरकारी जमीनों व तालाबों को कबजामुक्त करवाने के उदेश्य से राज्य सरकार ही नही बल्कि केंद्र सरकार तक को चिट्ठी भेजी यहाँ तक की मामला कोलकाता हाई कोर्ट तक पहुँच गया। कोलकाता हाईकोर्ट ने 2022 मे राज्य सरकार को जमीन माफियाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीनों व तालाबों को कब्ज़ा मुक्त करने का आदेश भी जारी किया था, जिस आदेश पर राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई करवाते हुए जमीन माफियाओं द्वारा कब्ज़ा की गई जमीनों व तालाबों पर सरकारी बोर्ड भी लगवा दी गई, जिससे आसनसोल के लोगो व उन शिकायत कर्ताओं को लगा की राज्य सरकार की आँख खुल गई है, उनके द्वारा की गई चिट्ठी पर अब उन जमीन माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है, पर आसनसोल के लोगों की उमीदें उस वक्त टूटकर बिखर गई जब जमीन माफियाओं ने उक्त जमीन से सरकार द्वारा लगवाई गई सरकारी बोर्ड को हटाकर दोबारा जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा और उसकी खरीद बिक्री का काम शुरू कर दिया, ऐसे मे एक तरफ जहाँ जमीन माफियाओं के ऊपर उचित कार्रवाई नही होने से उनको उनके कार्य मे मनोबल तो बढ़ा ही साथ मे उन लोगों के होंसले भी टूट गए जिन लोगों ने उन जमीन माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत जुटाई थी, ऐसे मे आसनसोल के उन लोगों ने एक बार फिर अपनी हिम्मत जुटाई और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के पास सरकारी जमीनों व तालाबों पर जमीन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा किये जाने के लिये इस्तेमाल किये गए जाली दस्तावेजों व ओरिजनल दस्तावेजों को पहुँचाने का काम किया, जिसके आधार पर जब मुख्यमंत्री ने जाँच करवाई तो मुख्यमंत्री ही नही बल्कि मामले की जाँच करने वाली आसनसोल दुर्गापुर पुलिस व पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन सहित आसनसोल नगर निगम और जिले की भूमि विभाग के कान खड़े हो गए, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आसनसोल के उन तमाम जमीन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व उनकी गिरफ़्तारी कर उनके द्वारा किये गए सरकारी जमीन व तालाबों को कब्ज़ा मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया जिस आदेश पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के साऊथ और नॉर्थ थाना व पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन, आसनसोल नगर निगम के अधिकारीयों को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। बुधवार को चंदन शर्मा और तापस नंदी की गिरफ़्तारी के बाद आसनसोल के कई अन्य जमीन माफियाओं मे दहशत का माहौल है, उनको यह डर सताने लगा है की कहीं अगली बारी उनकी तो नही। बहरहाल गुरुवार को पुलिस ने चंदन शर्मा व तापस नंदी को आसनसोल अदालत मे पेश किया गया है, जहाँ
तापस नंदी और चंदन शर्मा को पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड के लिए आवेदन दिया था। लेकिन कोर्ट ने सात दिनों के रिमांड की मंजूरी दी।












