shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल दक्षिण की विधायक पर दासु के बयान का भाजपा ने किया विरोध दासु ने किया पलटवार:

1 min read

आसनसोल :आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में आसनसोल के फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने जीटी रोड पर टायर जमा कर विरोध प्रदर्शन किया गया इस मौके पर यहां भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बप्पा चटर्जी ने कहा कि कल वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासु ने आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी भाजपा इसका सख्त विरोध कर रही है उन्होंने कहा कि वी शिवदासन दासु बंगाल के नहीं है वह दक्षिण भारतीय हैं बांग्ला उनकी भाषा नहीं है इसलिए उनको पता नहीं है कि उन्होंने विधायक के बारे में जिस भाषा का प्रयोग किया वह कितना अपमानजनक है बप्पा चटर्जी ने यह कहते हुए दासु पर कटाक्ष किया कि उन्हें नहीं पता कि वह अपने घर की महिलाओं के बारे में इस तरह की टिप्पणी करते हैं या नहीं लेकिन यह बंगाल की संस्कृति नहीं है इसके साथ ही पापा चटर्जी ने कहा कि जिस पार्टी की मुखिया एक महिला है उसे पार्टी के बड़े नेता महिलाओं के बारे में लगातार इस तरह की टिप्पणी करते जा रहे हैं इससे पहले कोलकाता के मेयर और राज्य के मंत्री बॉबी हकीम ने भी महिलाओं को लेकर इसी तरह की टिप्पणी की थी दरअसल इस सबके पीछे ममता बनर्जी का बढ़ावा है वह अपने नेताओं को खुली छूट देकर रखी हैं कि उनके नेता महिलाओं के बारे में लगातार और असंवेदनशील टिप्पणियां कर रहे हैं लेकिन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बप्पा चटर्जी ने साफ कहा कि जब तक वी शिवदासन दासु अग्निमित्रा पाल से माफी नहीं मांगते हैं उनका आंदोलन जारी रहेगा और अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो भाजपा उनका घेराव करेगी। इसे लेकर वी शिवदासन दासू ने अपने फेसबुक पेज से लाइव आकर बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने बताया कि वह लिफ्ट के जरिए राजनीति में नहीं आए हैं। वह फुटपाथ से कड़ी मेहनत कर के आसनसोल की जनता जिले की जनता और सबसे अहम टीएमसी नेत्री ममता बनर्जी के आशीर्वाद से यहां तक आए हैं। वह ममता बनर्जी को भगवान तुल्य मानते हैं इसलिए अगर किसी ने ममता बनर्जी के खिलाफ बेवजह की टिप्पणी की तो टीएमसी के कुछ अन्य नेता भले खामोश रहें वह नहीं रहेंगे। उन्होंने साफ कहा कि आज राजनीति में वह जहां हैं वह निचले स्तर के किसी टीएमसी नेता के आशीर्वाद से नहीं हैं वह ममता बनर्जी के आशीर्वाद से अपने बल बुते पर हैं । उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह बुरे दिनों में बीजेपी करने वाले भाजपा नेताओं और कर्मियों की इज्जत करते हैं लेकिन आज जिनको विधायक की टिकट दी जा रही है उनको सिर्फ इतना कह दिया जाए कि उनको अगले चुनाव में टिकट नहीं मिलेगा वह बीजेपी छोड़ टीएमसी में आने के लिए लाइन में लग जाएंगे। दासू ने साफ कहा कि आज जिन भाजपा नेता ने उनका पुतला फूंका है उनको लेकर कुछ बोलकर वह उन्हें और सुर्ख़ियों में नहीं लाना चाहते। वह जानते है कि अगर वह उस प्रदर्शन के दौरान वहां जाते तो पुतला जला रहे वह भाजपा कार्यकर्ता ही उनको नमस्कार करते क्योंकि उन्होंने आसनसोल की धरती को अपना मानते हुए यहां काम किया है इस वजह से उनको हर जगह से इज्जत मिलती है। उन्होंने एक बार फिर अग्निमित्रा पाल का नाम लिए बिना कहा कि वह किसी लिफ्ट से राजनीति में नहीं आए हैं और वैसे भी पिछली बार आसनसोल दक्षिण से उनकी जीत के पीछे टीएमसी के ही इस क्षेत्र के कुछ नेताओं का हाथ था। हालाकि उन्होंने कहा कि वह ज्यादा नहीं बोलना चाहते क्योंकि आसमान में थूकने से खुद पर ही गिरता है इसलिए वह सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि अगर राजनीति करने आए हैं तो आलोचना सहने की भी ताकत होनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page