भाजपा के अखिल भारतीय महासचिव सुनील बंसल पहुंचे आसनसोल भाजपा बाजार कार्यालय में चलाया सदस्यता अभियान:
1 min read

आसनसोल :इन दिनों पूरे देश के साथ साथ पश्चिम बंगाल में भी सदस्यता अभियान चल रहा है। इसके जरिए ज़्यादा से ज्यादा लोग को बीजेपी का सदस्य बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी के तहत आज बीजेपी के अखिल भारतीय महासचिव सुनील बंसल आसनसोल के बाजार स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनका यहां पर फूलमाला और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहित तमाम दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेताओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महावीर स्थान मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उन्होंने यहां ओबीसी मोर्चा के नेता शंकर चौधरी जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चैटर्जी भाजपा विधायक डाक्टर अजय पोद्दार लक्ष्मण घोरुई सहित अन्य स्थानीय नेताओं को साथ लेकर सदस्यता अभियान चलाया । इस मौके पर उन्होंने बाजार पार्टी कार्यालय के आसपास के दुकानदारों के साथ बातचीत की और कई लोगों को बीजेपी का सदस्य बनाया। उन्होंने जीटी से पर आवागमन कर रहे लोगों से भी बात की और उनमें से भी कई लोगों को भाजपा से जोड़ा। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सुनील बंसल ने बताया कि बीजेपी की तरफ से जो सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है उसे लेकर आम जनता में खासा उत्साह है। विशेषकर बंगाल के लोगों में भी भाजपा का सदस्य बनने को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने कहा 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हर मंडल स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है वह तुरंत बंद होना चाहिए और उन्होंने यह मांग भी की बांग्लादेश में जो लोग हिंदुओं पर इस तरह से अत्याचार कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए उन्होंने बांग्लादेश की अस्थाई सरकार से मांग की कि वह हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।












