टॉडलर्स मोंटसरी हाउस फॉर चिल्ड्रन को मिली बड़ी कामयाबी:
1 min read

आसनसोल :शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अहम चीज होती है किसी भी बच्चे के शैक्षणिक जीवन की शुरुआत में मजबूत नींव का डालना। पिछले 6 वर्षों से लोअर कुमारपुर में स्थित टॉडलर्स मोंटसरी हाउस फॉर चिल्ड्रन यही काम करता आ रहा है। वह बच्चों की शिक्षा की नींव इतनी मजबूत करना चाहते हैं कि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसी काम में उन्हें पिछले साल 10 साल सफलता मिलती रही है और आज वह इस स्तर पर पहुंच चुके हैं कि इस साल उनके स्कूल में पढ़ने वाले 10 नौनिहालों ने शत प्रतिशत सफलता हासिल की। इस बार इस स्कूल के 10 बच्चों के अभिभावकों ने आसनसोल के एक बेहद प्रख्यात इंग्लिश मीडियम स्कूल में उनके बच्चों के प्रवेश पाने के लिए आवेदन किया था और सभी 10 बच्चों को उस बेहद प्रख्यात स्कूल में एडमिशन मिल गया इससे टॉडलर्स मोंटसरी हाउस फॉर चिल्ड्रन के प्रबंधन से जुड़े प्रियंका सेठ राय और केका चैटर्जी सहित सभी लोग बेहद खुश हैं इनका कहना है कि इन बच्चों के पीछे स्कूल से जुड़े हर एक व्यक्ति ने जो मेहनत की है वह सफल हुई और सबसे बड़ी बात इन बच्चों ने और उनके अभिभावकों ने जो मेहनत की है वह सफल हो गई उन्होंने कहा कि किसी भी मोंटेसरी स्कूल के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि जितने बच्चों ने बड़े स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन किया था सभी बच्चे सफल हुए आपको बता दें कि टॉडलर्स मोंटसरी हाउस फॉर चिल्ड्रन लोअर कुमारपुर इलाके में पिछले 6 वर्षों से यह स्कूल चला रहे हैं यहां पर प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजी तक बच्चों की पढ़ाई होती है प्रबंधन से जुड़े केका चटर्जी और प्रियंका सेठ राय ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की












