आसनसोल डिविजन में शुरू हुआ रेलवे यूनियन चुनाव के लिए मतदान:
1 min read
आसनसोल :आज से रेलवे में यूनियन चुनावों की शुरुआत हो गई। रेलवे में किस यूनियन का वर्चस्व रहेगा यह तय करने के लिए रेलवे में यह चुनाव 4,5 और 6 तारीख को होंगे । आज आसनसोल डिविजन के सभी जगह यह चुनाव हुए। इसी कड़ी में आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर ने भी मतदान हुआ। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस चुनाव में मुख्यतः ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन, ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस अपना दावा पेश कर रही हैं। लेकिन इस बार टीएमसी समर्थित ईस्टर्न रेलवे तृणमूल मेंस कांग्रेस भी पहली बार शिरकत कर रही है। रेलवे में यह तीसरा यूनियन चुनाव है। आज सुबह से ही आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गया। सभी दलों के प्रतिनिधि अपने अपने टेबल पर बैठे थे और कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी था।













