एआईएमआईएम के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज ने की सिद्धार्थ राणा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग:
1 min read
आसनसोल :एआईएमआईएम के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज ने जमुरिया के टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कल की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक सब्जी विक्रेता ने सिद्धार्थ राणा पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसी घटना को लेकर दानिश अज़ीज़ ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए यह मांग की ।













