धनबाद अवैध कोयला खदान मे दबकर एक की मौत कई अन्य लोगों की दबे होने की आशंका:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के कुलटी थाना अंतर्गत हनुमान चढ़ाई इलाके मे स्थित पेट्रोल पम्प के निकट एक झारखंड नंबर JH10CS0201 मारुती इको भेन एम्बुलेंस बुधवार को सुबह 9 बजे से करीब 12 बजे तक एक शव लेकर खड़ी थी, शव के साथ आए कुछ लोग बराकर के बेगुनिया मोड़ स्थित जुपिटर नर्सिंग होम तो कभी कुलटी हनुमान चढ़ाई स्थित आस्था नर्सिंग होम के चक्कर काटते रहे वह इस लिये की वो एम्बुलेंस मे मौजूद शव की डेथ सर्टिफिकेट बनवा सकें, नर्सिंग होम के सूत्रों की अगर माने तो शव लेकर आए लोग डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिये मुह मांगी क़ीमत देने को तैयार थे, पर शव की हालात देख किसी भी नर्सिंग होम ने डेथ सर्टिफिकेट बनाने का रिक्स नही लिया और घटना की जानकारी कुलटी थाने को दे दी जिसके बाद कुलटी थाना व बराकर पुलिस फाड़ी मामले को लेकर तुरंत हरकत मे आ गई और झारखंड धनबाद के पतलाबाड़ी स्थित पंचेत पुलिस फाड़ी के अंतर्गत आने वाले लुची बाग के अवैध कोयला खदान मे दमकर मरे युवक के शव की तलाश शुरू कर दी साथ ही उस एम्बुलेंस की भी तलाश शुरू कर दी जिस एम्बुलेंस मे शव लाया गया था, सड़क पर पुलिस की गस्त तेज होता देख झारखंड से पश्चिम बंगाल के आसनसोल शव लेकर आए लोग शव शव की बिना सर्टिफिकेट बनाए मौके से भाग खड़े हुए, सूत्रों की अगर माने तो शव लेकर घूम रहे झारखंड नंबर एम्बुलेंस पुलिस के डर से आसनसोल मे ही कहीं लेकर छुप गए और आधी रात को पुलिस की आँखों मे धूल झोंकर डिसरगढ़ के रास्ते पुरुलिया जिले के नीतूड़िया थाना अंतर्गत भमुड़िया पहुँच गए, जहाँ शव को आनन -फानन मे रात को ही छुप -छुपाकर दाह संस्कार कर दिया गया, गुरुवार को सूत्रों के द्वारा यह पता चला की झारखंड धनबाद जिले के निरसा थाना के पंचेत पुलिस फाड़ी अंतर्गत पतलाबाड़ी के लुची बाग इलाके मे चल रही अवैध कोयले के खदान मे जो युवक दमकर मर गया था वह पुरुलिया जिले के नीतूड़िया थाना अंतर्गत भमुरिया इलाके का रहने वाला डिस्को बाउरी था, अवैध खदान मे डिस्को बाउरी के साथ करीब दो दर्जन से ज्यादा मजदूर अवैध कोयला खदान मे घुस कर कोयला काट रहे थे, तभी अचानक से खदान की मिट्टी धस गई और खदान मे काम कर रहे मजदूर खदान के अंदर ही दब गए, जिसमे कोयला माफियाओं ने डिस्को को तो बाहर निकाल लिया पर बाकी के लोगो को वह बाहर निकाल नही पाए और खदान के चारों तरफ बांस और जंगल के झाड़ियों से घेराबंदी कर दी साथ ही कई लोगो को खदान के आसपास निगरानी करने के लिये बैठा दिया, जो निगरानी गुरुवार को भी की जा रही है, वह इस लिये की अवैध कोयला खदान की ओर कोई जा ना सके, सूत्रों की अगर माने तो जिस अवैध कोयले के खदान मे घटना घटी है वह अवैध कोयला का खदान किसी रमेश नामक व्यक्ति की है, बबलू नाम का भी एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है जो रमेशके साथ -साथ कई अन्य कोयला माफियाओं को ऑपरेटिंग करने का काम करता है, बताया यह भी जा रहा है की कोयला माफियाओं ने अवैध कोयला खदान मे दबकर मारे गए डिस्को बाउरी के परिजनों को 6 लाख रुपए देने की आस्वासन दिया है यह कहकर की वह घटना की जानकरी किसी को ना दे, कोयला माफियाओं से मिली आस्वासन के बाद मृतक डिस्को के परिजन इस आस मे बैठे हैं की उनको कोयला माफिया उनके बेटे की मौत के बदले उनको 6 लाख रुपए देंगे पर पैसे नही मिलने के कारण मृतक के परिजनों का मनोबल के साथ -साथ उनका आस टूटता जा रहा है और वह बार -बार पैसों के लिये कोयला माफियाओं से सम्पर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं पर कोयला माफियायों द्वारा फोन नही उठाने के कारण वह काफी दुखी हैं और उनके खिलाफ कानूनी मदद लेने की तैयारी कर रहे हैं












