सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक के बाद मेयर ने कहा नगर निगम को भी सरकारी नियमों के अनुसार करना पड़ता है काम:
1 min read
आसनसोल :नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में आज मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की गई इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज सफाई कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम में आकर बैठक की उनकी मांग है कि राज्य सरकार द्वारा तय वेतन उन्हें मिलना चाहिए विधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिदिन 342 रुपए के हिसाब से सफाई कर्मचारियों को दिए जाते हैं जबकि आसनसोल नगर निगम अपने सफाई कर्मचारियों को प्रतिदिन 347 देता है वहीं सफाई कर्मचारियों की अन्य मांगे जैसे ईएसआई पीएफ परिचय पत्र यूनिफॉर्म को मान लिया गया है लेकिन सफाई कर्मचारियों द्वारा जितने वेतन वृद्धि की मांग की जा रही है उसको मान लेना आसनसोल नगर निगम के लिए तकनीकी तौर पर थोड़ा मुश्किल है क्योंकि नगर निगम को भी सरकार के नियमों के अनुसार काम करना पड़ता है मेयर ने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को यह बात बताई गई उसके बाद अभी तक सफाई कर्मचारियों की तरफ से इस विषय पर नगर निगम को कुछ भी नहीं कहा गया है वही काम बंद करने के बारे में सफाई कर्मचारीयों द्वारा जो कहा गया है उस पर मेयर ने कहा कि नगर निगम हमेशा चाहता है की सफाई कर्मचारी खुश रहें समृद्ध रहे इसके लिए नगर निगम हमेशा प्रयास करता रहा है। आपको बता दें कि आज नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के साथ आसनसोल नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई अब देखना यह है की सफाई कर्मचारी मेयर के इस कथन से कितने संतुष्ट होते हैं और उनका अगला कदम क्या होगा












