आसनसोल दक्षिण थाने की बड़ी कामयाबी नकली वॉटर प्यूरीफायर बनाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से इस क्षेत्र में विभिन्न अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं इसी क्रम में कल आसनसोल दक्षिण थाने की तरफ से मोहिशीला सिमुलतला और हिल व्यू इलाकों में दो जगहों पर दबिश डाली गई। दरअसल वॉटर प्यूरीफायर कंपनी केंट के अधिकारियों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आसनसोल में कुछ लोगों द्वारा उनकी कंपनी के वॉटर प्यूरीफायर का डुप्लीकेट बनाकर बेचा जा रहा है इसे लेकर आसनसोल दक्षिण थाने के पुलिस तुरंत हरकत में आई और उन्होंने इस मामले की जांच शुरू की जांच में पाया गया कि आसनसोल के महीशीला कॉलोनी के सिमुलतला और हिल व्यू इलाके में दो जगहों पर इस अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है पुलिस ने कल रात इन दोनों जगहों पर रेड किया और अशोक कुंडू नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में वाटर प्यूरीफायर बनाने के समान को जब्त किया। बताया जा रहा है कि इन सामानों का इस्तेमाल नकली वॉटर प्यूरीफायर बनाने के लिए किया जाता था












