कोयला तस्करी मामले में आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला ने कोर्ट परिसर में मौजूद पत्रकार के कैमरे पर डाला हाथ:
1 min read
आसनसोल :कोयला तस्करी मामले में आज आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में चार्ज शीट गठित होने की बात है । इस मामले में आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया लेकिन उस समय अदालत परिसर में हंगामा होते-होते बचा जब इस मामले के मुख्य आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला को अदालत परिसर में लाया गया जब वह अदालत में प्रवेश कर रहे थे तब वहां पर मौजूद पत्रकारों में से एक पत्रकार के कैमरे पर लाला ने हाथ लगाया। इसे लेकर पत्रकारों में असंतोष व्याप्त हो गया। पत्रकारों ने ऐसे पत्रकारों की आजादी पर हस्तक्षेप करार दिया












