पुलिस की एसटीएफ ने बंगाल झारखंड सीमा पर पकड़ा हथियारों का जखीरा:
1 min read
कुल्टी :पुलिस की एसटीएफ ने बिहार से आ रहे भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र और कारतूस जब्त किये. शनिवार की रात गुप्त सूचना पर एसटीएफ की एक टीम ने चौरंगी मोड़ के पास बंगाल-झारखंड सीमा के पास पुराने कल्याणेश्वरी मंदिर से सटे इलाके में छापेमारी की। इस दौरान एक कार की तलाशी ली गई और 10 बंदुक और 54 राउंड से अधिक ताजा कारतूस पाए गए।












