आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक ने आसनसोल-मानकर सेक्शन का निरीक्षण किया:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल मंडल के मंडल डीआरएम चेतनानंद सिंह ने आसनसोल-मानकर सेक्शन का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 03520 डाउन आसनसोल-बर्धमान मेमू पैसेंजर चलती ट्रेन में किया गया, जबकि वापसी यात्रा के दौरान निरीक्षण 03537 अप बर्द्धमान-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन और 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस में की गई।
उक्त निरीक्षण मुख्य रूप से प्रमुख परिचालन पहलुओं, जैसे सिगनल दृश्यता और रनिंग क्रू द्वारा सामना किए जाने वाले मुद्दों पर केंद्रित था। निर्बाध परिचालन और संरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए दोनों दिशाओं में यात्राओं के दौरान तीनों ट्रेनों में फुटप्लेट निरीक्षण भी किए गए। अनुपालन को बढ़ावा देने और यात्री अनुशासन को बढ़ाने के लिए यात्रा के दौरान टिकट-जांच गतिविधियाँ भी संचालित गईं।
मानकर स्टेशन पर श्री सिंह ने रेलवे लाइन के संभावित विस्तार और एक अतिरिक्त लाइन के समायोजन के बारे में विस्तृत चर्चा और सर्वेक्षण किया। इस रणनीतिक मूल्यांकन का उद्देश्य भविष्य की मांगों को पूरा करने के लिए स्टेशन की परिचालन क्षमता और बुनियादी ढांचे को बढ़ाना है।
यात्रा के दौरान श्री सिंह ने यात्रियों से बातचीत की और शौचालयों की सफाई, पीने के पानी की उपलब्धता और अन्य ऑनबोर्ड सुविधाओं सहित विभिन्न सुविधाओं पर उनसे जानकारी ली।
मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल के नेतृत्व में निरीक्षण दल ने मानकर स्टेशन तक विस्तृत मूल्यांकन किया। इस निरीक्षण कार्यक्रम में श्री सिंह के साथ आसनसोल मंडल के नामित शाखा अधिकारी भी थे।












